Priydarshi Smart Ashok mahan Jaynti मनायी गयी
Priydarshi Smart Ashok mahan Jaynti कुशवाहा समाज ने मनायी
Priydarshi Smart Ashok mahan Jaynti कुशवाहा समाज ने मनायी जूनियर हाईस्कूल पडरौना (कोतवाली के ठीक सामने ) परिसर में आयोजित प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान जयंती समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए ।
सपा के प्रदेश सचिव एनपी कुशवाहा ने कहा कि जिनके वंशज ने इस देश को एक सूत्र में पिरोया, उसी बिरादरी के हितों की रक्षा नहीं हो पा रही है। इसलिए सभी अपने हित की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहें।
क्योंकि बिना हक मांगे कुछ भी नहीं मिलेगा। अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कार्यक्रम के संस्थापक व भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रभान कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक ने समाज के लोगों को एकजुटता में पिरोकर अखंड भारत के रूप में निर्माण किया।
राष्ट्रीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष परशुराम कुशवाहा ने सम्राट अशोक के जीवनी पर विस्तृत चर्चा की और कहा कि अब समय आ गया है हमें भी हितों को लेकर सजग रहना होगा।
इसके पूर्व सम्राट अशोक के चित्र पर सभी ने पुष्प अर्पित किया।,राष्ट्रीय संरक्षक सुनील मौर्य ,राजेनद् मौर्य आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता सीतानरायण कुशवाहा ने की तथा संचालन केदारनाथ कुशवाहा ने किया।
इस मौके पर सुरेन्द्र कुशवाहा, कमलेश कुशवाहा,शैलेश कुशवाहा, राम प्रताप,डा.हरिहर, हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।